Posts

Showing posts from February, 2020

गुजरात में डोनल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी की मुलाक़ात में ये 'दीवार' कहां से आ गई

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ भारत दौरे पर आ रहे हैं. उनके स्वागत की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं. डोनल्ड ट्रंप 24-25 फ़रवरी को भारत में होंगे. इस दो दिवसीय दौरे पर वो दिल्ली और अहमदाबाद जाएंगे. अमरीकी राष्ट्रपति का भारत में स्वागत कुछ उसी अंदाज़ में करने की तैयारियां चल रही हैं जैसे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमरीका में हुआ था. इसके लिए अहमदाबाद के ह्यूस्टन में हुए 'हाउडी मोदी' की तर्ज़ पर केम छो ट्रंप कार्यक्रम की योजना है. गुजराती भाषा में 'केम छो ट्रंप' का मतलब है: आप कैसे हैं ट्रंप? बताया जा रहा है कि इस का र्यक्रम के ज़रिए अमरीकी राष्ट्रपति भारत की जनता को सम्बोधित करेंगे. कार्यक्रम में ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहेंगे. हालांकि अहमदाबाद में राष्ट्रपति ट्रंप के काफ़िले के रास्ते में पड़ने वाली एक झुग्गी बस्ती को छुपाने के लिए दीवार खड़ी किए जाने का लोग विरोध कर रहे हैं. यह झुग्गी बस्ती ए यरपोर्ट से साबरमती आश्रम के रास्ते पर आती है. स्थानीय अखबारों में यह रिपोर्ट गुरुवार को प्रकाशित हुई कि इस...